बूंदी: जिला अस्पताल में इलाज कराने आए अधेड़ की हुई मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप की कार्यवाही की मांग
Bundi, Bundi | Aug 26, 2024 बूंदी जिला अस्पताल में सोमवार सुबह देई अस्पताल से रेफर होकर आए 55 वर्षीय अधेड़ की अस्पताल पहुचने के बाद वार्ड में शिफ्ट करते समय मौत हो गई। उसके बाद मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक के पुत्र ने बताया कि मेरे पिता को सांस की प्रॉब्लम पर जिला अस्पताल आए थे।