नौगढ़: बाघी भाइयों के बीच जमीन विवाद में हुई मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप
नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी में पैतृक जमीन विवाद को लेकर भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रामलाल ने शुक्रवार दोपहर 03 बजे बताया की गोविंद प्रसाद समेत अन्य पर मारपीट, गाली-गलौज, मोबाइल तोड़ने और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पीड़ित ने मामले में न्याय की गुहार लगाई गयी है।