बंडा: कांग्रेस ने जहरीली शराब कांड के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बरा चौराहा से गांधी मूर्ति तक निकाला कैंडल मार्च
Banda, Sagar | Sep 17, 2026 विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से असमय जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। शाम करीब 7 बजे पंचमुखी मंदिर (बरा चौराहा) से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्ग शांति नगर से होते हुए महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पहुंचा। वहां मौजूद सभी क