पूरनपुर: धर्मापुर खुर्द निवासी ग्रामीण ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर, तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर खुर्द निवासी वेद प्रकाश पुत्र कालिका प्रसाद ने शनिवार को तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत में बताया कि 23-5-2024 को खुशीराम व दयाराम वर्मा ने परिजनों के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है।