नूंह उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ आईएमटी रोजका मेव स्थित एचएसआईआईडीसी के कार्यालय में 9 गांवों के किसानों के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई, जिसमें किसानों से अनुरोध किया गया कि वे आईएमटी रोजका मेव में हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा ना करें।