हिसुआ: टी.एस. कॉलेज हिसुआ में कर्मचारी संघ का गठन, मनोज कुमार निर्वाचित हुए अध्यक्ष
Hisua, Nawada | May 4, 2026 हिसुआ में कर्मचारी संघ का गठन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी सच्चिदानंद मिश्रा को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक चुना गया, जबकि भौतिक विज्ञान विभाग के भंडारपाल मनोज कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। यह गठन महाविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।