बांका: राजावर चौक के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक घायल
Banka, Banka | Apr 30, 2026 राजावर चौक के पास गुरुवार की अहले सुबह 4 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बारात से लौट रहे थे।मृतकों की पहचान मड़नी गांव निवासी मिथिलेश तांती व बेरमा गांव के विकास तांती के रूप में हुई।