दिहुरी निवासी राजेश बिंद मलहचक में शादी का सामान ट्रैक्टर से टेंट पंडाल ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।