हाथरस: कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बसाना के बाहर जंगल में चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चला जा रहे अभियान की क्रम में कोतवाली चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव बिसाना के बाहर जंगल से दो अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचा चार जिंदा कारतूस 315 बर बरामद हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोपहर में अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।