बहराइच: गेंदघर मैदान का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने किया निरीक्षण बहराइच महोत्सव की तैयारियो का लिया जाएगा दिए आवश्यक दिशा निर्देश
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंद घर मैदान में रविवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय बहराइच महोत्सव की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शनिवार देर शाम को गेंद घर मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।