खरगोन में नए शिक्षा सत्र के तहत पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 55 स्कूली वाहनों की जांच की। इन बसों में कोई कमी नहीं पाई गई और न ही किसी पर कार्रवाई की गई। हालांकि, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों से भरे ओवरलोड पिकअप वाहन अब भी बेरोकटोक दौड़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।