मोठ: झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, बस और कार की भिड़ंत में महिला व मासूम घायल
Moth, Jhansi | May 19, 2026 झांसी-कानपुर हाईवे पर बम्हरौली क्रासिंग के पास मंगलवार को झांसी डिपो की बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार रेशमा खातून और उनका पुत्र मोहम्मद अरमान घायल हो गए। दोनों को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस और कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।