ऊना: हरिद्वार-ऊना पैसेंजर ट्रेन अंब अंदौरा तक नहीं दौड़ी, विस्तारित सेवा में अभी देरी
हरिद्वार-ऊना पैसेंजर ट्रेन फिलहाल अंब अंदौरा तक नहीं चलेगी। सोमवार को अधिसूचना के बावजूद ट्रेन ऊना तक ही गई और वहीं से लौट आई। रेलवे बोर्ड अंबाला के अनुसार, दूरी बढ़ने से दो अन्य ट्रेनों के समय पर असर पड़ रहा है। जल्द ही नया टाइम टेबल जारी कर विस्तार की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।