भभुआ: भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तबीयत खराब होने पर सदर से किया रेफर
Bhabua, Kaimur | Jul 4, 2025 भभुआ थाना की पुलिस ने मारपीट के प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आज शुक्रवार को भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त भभुआ वार्ड 19 निवासी भोला पांडेय उर्फ धीरेंद्र पांडेय बताया जाता है। इनके ऊपर वार्ड 19 निवासी प्रशांत कुमार पांडेय द्वारा रंगदारी मांगने व मारपीट कर जान से बंदूक से गोली मारने को धमकी दिया था।