भभुआ: ममरेजपुर गांव के तालाब में डूबने से 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jul 4, 2025 ममरेजपुर गांव तलाब में डूबने से एक 3 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव निवासी बबन मुसहर के 3 वर्षीय पुत्र मालिक राम के रूप में हुई है। आज शुक्रवार की सुबह लगभग 5:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि बच्चा खेलने कूदने के दौरान तलाब के पास चला गया। जहां तलाब के गहरे पानी में जाकर डूबने से मौत हो गई।