मोतिहारी: एसडीएम ने हरसिद्धि प्रखंड के कनछेदवा में 2 जून को होने वाले सहयोग शिविर के लिए किया स्थल निरीक्षण
अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज सुश्री अंजली शर्मा द्वारा हरसिद्धि प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज कनछेदवा में आगामी 02 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर स्थान एवं वहां आम लोगों से प्राप्त हो रहे शिकायत,सुझाव एवं मांग की समीक्षा की गई। जिससे उक्त शिविर आम लोगो के हित मे बेहतर ढंग से संपन्न हो सकें। जानकारी गुरूवार को 3:16 बजे दी गई।