मोतिहारी: मोतिहारी ALTF टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से देसी शराब बरामद की, 5 लोगों को किया गिरफ्तार
मोतिहारी जिला अंतर्गत ALTF टीम के द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने 127 लीटर देसी शराब बरामद किया। 3500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया गया। दो शराब भट्टी को ध्वस्तकर,17 कुर्की व चार इश्तिहार का निष्पादन किया गया। 5 की गिरफ्तारी की गई। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार की रात्रि 9:13 पर दी गई.