पातेपुर: पातेपुर के अगरेल गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत, शव गांव पहुंचा तो परिजनों में मचा कोहराम
पातेपुर के अगरेल गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद सोमवार की देर रात 10 बजे के करीब शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राम सकल राय का हाजीपुर जाने के दौरान महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से मौत हो गई थी। वही साथ में उनकी दो पुत्री भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया।