किशनगढ़ बास: मातोर फायरिंग केस में दो इनामी बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
Kishangarhbas, Alwar | Apr 13, 2026
अलवर के मातोर गांव में फायरिंग कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एएसपी जया सिंह ने बताया कि 20 मार्च को टोल प्लाजा हिस्सेदारी और वर्चस्व की लड़ाई के चलते बस स्टैंड पर वीरेन्द्र राजपूत पर जानलेवा फायरिंग की गई थी, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ।