पीपलदा: इटावा कस्बे में सफाई करते समय छत से गिरी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, मोर्चरी में रखवाया गया शव
Pipalda, Kota | Nov 20, 2024 जिले के इटावा क़स्बे में 12 दिन पूर्व घर मे साफ सफाई करने के दौरान छत से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान एमबीएस अस्पताल में मौत हो गयी। महिला के परिजनों ने बुधवार दोपहर 12 बजे बताया कि शीला पत्नी ओमप्रकाश खाती घर मे 12 दिन पूर्व कार्य कर रही थी छत से नीचे गिरकर वह घायल हो गयी।जिसका उपचार एमबीएस अस्पताल के ICU में चल रहा था कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।