पीपलदा: अयाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Nov 21, 2024 अयाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर राम सिंह गुजर,मनीष गुजर, अंकित बैरवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।