पीपलदा: इटावा कस्बे में बाइपास रोड पर पत्थर से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, दो बच्चे चोटिल, उपचार जारी
Pipalda, Kota | Nov 19, 2024 जिले के इटावा क़स्बे के बायपास पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही वेन को पत्थर से भरे ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वैन में सवार दो बच्चे चोटिल हो गए। जिनमें से एक को उपचार कर छुट्टी दे दी वही एक को उपचार के लिए कोटा रैफर किया है। इटावा सरोवर नगर नृसिंह स्कूल के छात्रों को छोड़ने के लिए वेन बच्चों को लेकर जा रही थी।