देवरी: परसाटांड-पंचायतभवन-बाजगुंडा सड़क जर्जर, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
Deori, Giridih | Aug 20, 2026 देवरी प्रखंड के परसाटांड से पंचायत भवन एवं बाजगुंडा जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों के बुलावे पर गुरुवार को कांग्रेस जिला महासचिव अनिल चौधरी ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अनिल चौधरी को बताया कि इसी सड़क से स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और आम ग्रामीण पंचायत भवन एवं अन्य