हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले में 2028 पर आरएलपी की नजर, संगठन विस्तार पर जोर
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने आगामी पंचायतीराज चुनावों और वर्ष 2028 के विधानसभा चुनावों को लेकर हनुमानगढ़ जिले में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी सिलसिले में बुधवार को आरएलपी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।