जलालाबाद: गांव सराय साधौ में घर में घुसकर महिला और बेटियों से मारपीट, सोने के कुंडल नोच ले जाने का आरोप
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सराय साधौ में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता गुड्डी, पत्नी नरेश, ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के समय उसके पति घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान गांव के ही वीरपाल, राजीव समेत कई लोग जबरन उसके घर में घुस आए।