डुमरा: मेहसौल ओवरब्रिज निर्माण कार्य का पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण
सीतामढ़ी मेहसौल ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का सीतामढ़ी के पूर्व नगर विधायक मिथिलेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से जानकारी ली।