🔴 बाराबंकी कांग्रेस में संगठन सृजन को लेकर बड़ी बैठक, दरियाबाद में दिखी सियासी सक्रियता
कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पूरेडलई ब्लॉक के इचौली स्थित कुंदू-कुंदू मैरिज लॉन में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बाराबंकी प्रभारी पर्यवेक्षक सीपी जोशी, सांसद तनुज पूनिया, महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी राजनीतिक तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।
🎤 इसी दौरान दरियाबाद विधानसभा से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहे जम्मू मियां से हुई छोटी सी खास बातचीत।
👉 जम्मू मियां ने दरियाबाद विधानसभा में कांग्रेस की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनाव को लेकर अपनी बात रखी।
📍 देखिए जम्मू मियां का छोटा सा खास इंटरव्यू और जानिए उनकी दावेदारी के पीछे की रणनीति।
#Barabanki #Congress #Darियाबाद #CongressOrganization #SrijanProgram #JammuMiyan #DarियाबादAssembly #BarabankiNews #PoliticalNews #BreakingNews #RaviGupta
Sirauli Gauspur, Barabanki | Aug 23, 2026