शामली: कैराना बस स्टैंड पर नारकोटिक्स और शामली कोतवाली पुलिस ने 3 तस्करों को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा
Shamli, Shamli | Dec 8, 2024 रविवार की दोपहर करीब 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स व शामली कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शहर के कैराना बस स्टैंड के पास से 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से करीब 16 किलो मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दो तस्कर बिहार और एक शामली के ऊन का रहने वाला है। एक बाइक भी बरामद हुई है।