फतुहा: नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेलवे लाइन के पास से 61 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया
Fatwah, Patna | Apr 2, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली रेलवे लाइन के पास से 61लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। शराब ट्रेन से उतार कर बाइक से कहीं ले जाने की तैयारी में जुटे एक युवक और एक नाबालिक को नदी थाना पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने उसकी बाइक भी जब्त कर लिया है। शराब की अनुमानित कीमत 65000 रु बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।