टीकमगढ़: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली निकालकर युवाओं को नशा न करने का दिलाया संकल्प
टीकमगढ़ में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई और उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सौरभ तिवारी की मार्गदर्शन में एक जागरूकता निकाल गई। इस रैली में युवाओं और पुलिस जवानों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों से नशा न करने की अपील की। पुलिस लाइन ग्राउंड में बच्चों ने एक और जागरूकता रैली। निकाली।