होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम विधायक ने वार्ड क्रमांक 22 रसूलिया का दौरा किया, नागरिकों की समस्याओं का समाधान कराया
सोमवार को नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने शहर के वार्ड क्रमांक 22 रसूलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर कई मुद्दों का मौके पर ही त्वरितनिराकरण किया।