नवाबगंज: अकबरपुर धनेठी गांव में पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, 4 लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
जैदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर धनेठी गांव में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसमें करीब चार लोग घायल हो गए। पीड़ित शाहजहां पत्नी अकील ने जैदपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोग सहित अन्य लोग उनके घर आए और गाली-गलौज करने लगे।