मुंगावली: मुंगावली न्यायालय परिसर के कुएं में 50 साल के कछुए की संदिग्ध मौत
शुक्रवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार मुंगावली न्यायालय परिसर के प्राचीन कुएं में करीब 40 से 50 वर्ष के और लगभग 45 से 50 किलो वजनी कछुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को नगर परिषद द्वारा कुएं में ब्लीचिंग पाउडर डाला गया था, जिसके बाद कछुआ मृत मिला। शुक्रवार को सूचना मिलने पर वन विभाग मौके पर पहुंचा|