हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर दो वारंटी किए गिरफ्तार, न्यायालय से चल रहे थे वांछित
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दबिश देकर आज दो वारंटी गिरफ्तार किए। गिरफ्तार आरोपी संजय वाद संख्या 1325/23 और रमेश 1879/19 के मुकदमें में न्यायालय से वांछित चल रहा था। जब लंबे समय से दोनों आरोपी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी हुए और कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।