बहोरीबंद: किसानों के लिए राहत: ई-विकास प्रणाली से खाद वितरण का बहोरीबंद में प्रशिक्षण
जनपद पंचायत सभागार बहोरीबंद में किसानों को खाद वितरण की नई ई-विकास प्रणाली के तहत प्रशिक्षण देने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम राकेश चौरसिया एवं उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर में पैक्स समिति प्रबंधक, जिला सहकारी समिति प्रबंधक, डबल लॉक केंद्र प्रभारी, पटवारी, सचिव एवं रोजगार सहायक शामिल हुए।