बोलबा: बोलबा थाना को मिले नए थाना प्रभारी, शशि शंकर सिंह ने पदभार संभाला
Bolba, Simdega | May 15, 2026 शुक्रवार सुबह 9 बजे शशि शंकर सिंह ने बोलबा थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। वहीं देवीदास मुर्मू को कोलेबिरा थाना में जेएसआई के रूप में पदस्थापित किया गया। नए थाना प्रभारी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता बताया।