गुरुवार शाम 4 बजे ग्वालियर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने इलाज में लापरवाही के मामले में न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल को दोषी मानते हुए 3 लाख 12 हजार रुपए हर्जाना देने के आदेश दिए। आयोग ने प्रसूता अर्चना शर्मा की मौत को अस्पताल की गंभीर लापरवाही का परिणाम माना है।