कोंडागांव: मसोरा बुडरापारा में कटहल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला ग्रामीण का शव, पुलिस जांच में जुटी
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मसोरा बुडरापारा में आज सोमवार की सुबह एक ग्रामीण का शव कटहल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। आज दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय ललित कुमार नेताम, पिता स्व. सुकलाल नेताम, निवासी मसोरा बुडरापारा के रूप में हुई है। बताया गया कि आज सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास कटहल के पेड़ पर शव लटका देखा और इसकी