खलीलाबाद: सिरसी गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की टिल्लू पंप मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत, शव का हुआ P.M.
धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति देवी शंकर राय पुत्र स्वर्गीय राम आधार राय गुरुवार की सुबह टिल्लू पम्प का तार जोड़ रहे थे करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। धनघटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस लाई जहां गुरुवार दोपहर 12:00 बजे शव का हुआ पोस्टमार्टम।