मथुरा: बार अध्यक्ष व सचिव सहित 6 पदों के लिए पहले दिन 17 नामांकन दाखिल, इस बार का चुनाव होगा दिलचस्प
मथुरा। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां ने कार्यालय में प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त किए