गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में बंपर आवक से भाव कम होने पर किसानों ने किया जाम, झड़प, मौके पर पहुंचा पुलिस प्रशासन
गुना नानाखेड़ी मंडी में गेहूं की बंपर आवक हो रही है। 6 अप्रैल को दोपहर में भाव कम होने और अव्यवस्थाओं पर किसानों का गुस्सा फूटा मंडी गेट पर जाम लगा दिया। किसान बोले शनिवार को अच्छा भाव मिला रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को एकदम भाव गिरा दिया। पुलिस प्रशासन ने जाम हटवाया। एसडीएम शिवानी पांडे ने बताया, व्यापारी किसानों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया है।