महोबा: सूपा गांव में पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवती का शव, परिजनों ने बताया आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 18 वर्षीय युवती कुसुम का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, वह घर से शौच के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश के दौरान उसका शव गांव के पास मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं, पुलिस जांच में जुटी है।