दाउदनगर: अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 340 वादों का हुआ निष्पादन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद के तत्वावधान में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में शनिवार को 10:00 बजे से लगाए गए राष्ट्रीय लोक अदालत में 344 वादों का निष्पादन किया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार,न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुराग गौरव,न्यायकर्ता करिश्मा कुमारी सहित अन्य ने किया।