मुंगावली: पुलिस ने सेहराई में हंसनगर रोड़ से कच्ची शराब बेचने पर 26 वर्षीय युवक पर किया मामला दर्ज
सेहराई में हंसनगर रोड़ से पुलिस ने हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेचने पर एक 26 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया है, सेहराई पुलिस को मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सेहराई में हंसनगर रोड़ पर कोई कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से आरोन निवासी अशोक नायक उम्र 26 वर्ष पर मंगलवार को शाम चार बजे मामला दर्ज किया।