सिंगरौली: सिंगरौली में आज से डायल 112 सेवा शुरू, 20 नई गाड़ियां पहुंचीं, एसपी बोले- आज से थानों में होंगी तैनात
सिंगरौली में आज बुधवार से डायल 112 की सुविधा शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश में 15 अगस्त से शुरू की गई डायल 112 सेवा अब सिंगरौली में भी उपलब्ध होगी। जिले में 20 नई गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। इन गाड़ियों को आज शाम 6:30 बजे एक खास कार्यक्रम के बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजा गया।पहले यह सेवा डायल 100 के नाम से संचालित होती थी। पुरानी गाड़ियां खराब हाल