सिंगरौली: जिपं सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान की कार्यशाला, कलेक्टर ने योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार आदि कर्मयोगी अभियान का आरंभ किया गया है। इस अभियान में राष्ट्रीय मिशन विशेष रूप से पीएम-जनमन और धरती आबा योजना के माध्यम से जमीनी स्तर जनजातीय वर्ग में आमूलचूल परिवर्तन लाना है। शासन के सभी स्तरों पर एक कैडर विकसित करना, विभिन्न विभागों के मध्य एकीकरण (कन्वर्जेस), जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण एवं विकास हेतु