कटनी ग्रामीण: बड़खेरा की छुही खदान में नियमों की धज्जियां, 5 साल से मनमानी, खनिज विभाग पर सवाल
कटनी जिले के ग्राम बड़खेरा स्थित छुही खदान में नियमों की लगातार अनदेखी का मामला सामने आया है। खदान संचालक जगदीश उरमालिया द्वारा करीब पांच वर्षों से खदान का संचालन किया जा रहा है, लेकिन इस दौरान सुरक्षा और पर्यावरण से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया, जिससे खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।