पोलायकलां: ग्राम निशाना में गुमशुदगी के तीन दिन बाद 14 वर्षीय आनंद का शव कुएं में मिला, 8 जून को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
अकोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम निशाना में 14 वर्षीय किशोर आनंद चौहान का शव बुधवार को कुएं में मिलने से पूरे गांव में शोक फैल गया। बुधवार शाम 4 बजे पुलिस से जानकारी के अनुसार आनंद 8 जून की सुबह गाय चराने जंगल गया था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने परिजनों ने तलाश की और उसी दिन अकोदिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।