बारां: शहर के कोटा रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने कालोनी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोवर्धन पूजा की
Baran, Baran | Oct 22, 2025 शहर समेत जिलेभर में बुधवार को सायं 4 बजे के करीब गोवर्धन पूजा की गई। शाम के समय महिलाओं ने गोवर्धन जी को गोबर से बनाया और उनकी आकर्षक सज्जा कर पूर्व मनाया गया। कोटा रोड गुरूद्वारे के सामने वाली कॉलोनी में महिलाओं ने सामूहिक रूप से गोरधन भगवान की पूजा अर्चना की। उनकी परिक्रमा लगाकर मनोकामनाएं की। गोवधन पूजा के बाद लोगों ने घर में पकवान बनाए और आतिशबाजी की।