पलवल: लोहागढ़ गांव में मकान की छत गिरने से महिला की मौत
Palwal, Palwal | Oct 8, 2025 बुधवार सुबह 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पलवल जिले के लोहागढ़ गांव में देर रात दो ढाई बजे के लगभग एक दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक मकान की छत गिरने से घर में सो रही एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि मकान पुराना था और बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है।